भाषा और लिपि - Worksheets

CBSE Worksheet 01
भाषा और लिपि

  1. मुँह - इस शब्द में ह् का उच्चारण स्थान है -
    1. कण्ठ
    2. मूर्धा
    3. दन्त
    4. ओष्ठ
  2. म् + अ + ह + आ + व् + अ + त् + अ  इसका वर्णसंयोग करो -
    1. महोवत
    2. महोवान
    3. महावान
    4. महावत
  3. इतफाक - इस शब्द की शुद्ध वर्तनी है -
    1. इत्ताफाका
    2. इत्तफ़ाक
    3. इत्तेफाक
    4. इत्तेक
  4. व्याकरण के कौन-कौन से अंग है-
    1. वाक्य, स्वर, शब्द, पद
    2. इनमें से कोई नहीं
    3. वाक्य, पद, शब्द, वर्ण
    4. वाक्य, व्यंजन, शब्द, पद
  5. दश्य - इस शब्द की शुद्ध वर्तनी है -
    1. दृश्य
    2. दार्श
    3. दर्श
    4. दृश्
  6. लिपि से क्या अभिप्राय है?
  7. मौखिक भाषा और लिखित भाषा में क्या अंतर है?
  8. सांकेतिक भाषा किसे कहते हैं?
  9. भाषा किसे कहते हैं? भाषा के कौन-कौन से रूप हैं?
  10. भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौन सी भाषा बोली जाती है?
CBSE Worksheet 01
भाषा और लिपि

Solution
  1. (a) कण्ठ Explanation: कण्ठ - स्वरयंत्र से 
  2. (d) महावत Explanation: महावत-म्+अ+ह्+आ+व्+अ+त्+अ
  3. (b) इत्तफ़ाक Explanation: इत्तफ़ाक-उर्दू शब्द
  4. (c) वाक्य, पद, शब्द, वर्ण Explanation: वाक्य, पद, शब्द, वर्ण
  5. (a) दृश्य Explanation: दृश्य - उच्चारण संबंधी अशुद्धि 
  6. लिपि या लेखन प्रणाली का अर्थ होता है किसी भी भाषा की लिखावट या लिखने का ढंग। ध्वनियों को लिखने के लिए जिन चिह्नों का प्रयोग किया जाता है, वही लिपि कहलाती है।
  7. भाषा के जिस रूप से हम अपने विचार एवं भाव बोलकर प्रकट करते है अथवा भाव सुनकर ग्रहण करते है उसे मौखिक भाषा कहते है।
    भाषा के जिस रूप से हम अपने विचार एवं भाव पढ़ कर ग्रहण करते है उसे लिखित भाषा कहते है।
  8. भाषा के जिस रूप में मन के भावों तथा विचारों का आदान-प्रदान संकेतों द्वारा किया जाता है, वह सांकेतिक भाषा कहलाती है।
  9. भाषा वह साधन है जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचार दूसरों के सामने प्रकट करता है और दूसरों के भाव एवं विचार ग्रहण करता अर्थात समझता है।
    भाषा के रूप निम्नलिखित है:-
    • मौखिक भाषा
    • लिखित भाषा
    • सांकेतिक भाषा
  10. हिन्दी (देवनागरी लिपि)

Comments

Popular posts from this blog

Microorganisms Friend And Foe - Worksheets

The Fight - Worksheets

Visualising Solid Shapes - Solutions 1