अपठित गद्यांश - Worksheets

CBSE Worksheet 01
अपठित गद्यांश

  1. निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
    मेरा देश भारत संसार के देशों का सिरमौर है। यह प्रकृति की पुण्य लीलास्थली है। माँ भारत के सिर पर हिमालय मुकुट के समान शोभायमान है। गंगा तथा यमुना इसके गले के हार हैं। दक्षिण में हिंद महासागर भारत माता के चरणों को निरंतर धोता रहता है। इस देश की उर्वरा धरती अन्न के रूप में सोना उगलती है। संसार में केवल यही एक देश है जहाँ षड्ऋतुओं का आगमन होता है, गंगा, यमुना, सतलुज, व्यास, गोमती, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी अनेक ऐसी नदियाँ हैं जो अपने अमृत-जल से इस देश की धरती की प्यास शांत करती हैं। हमारा प्यारा देश 'विश्व गुरु' रहा है। यहाँ की कला, ज्ञान-विज्ञान, ज्योतिष, आयुर्वेद संसार के प्रकाशदाता रहे हैं। यह देश ऋषि-मुनियों, धर्म-प्रवर्तकों तथा महान कवियों ने बनाया है। त्याग हमारे देश का सदैव से मूल मंत्र रहा है। जिसने त्याग किया, वही महान कहलाया। बुद्ध, महावीर, दधीचि, रंतिदेव, राजा शिवि, रामकृष्ण परमहंस, गांधी इत्यादि महान विभूतियाँ इसका जीता-जागता प्रमाण हैं। भारत पर प्रकृति की विशेष कृपा है। यहाँ पर खनिज पदार्थों का पर्याप्त भंडार है। अपनी अपार संपदा के कारण ही इसे 'सोने की चिड़िया' की संज्ञा दी गई है। धन-संपदा के कारण ही हमारा देश विदेशी आक्रमणकारियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा है।
    1. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
    2. भारत को संसार के देशों का सिरमौर क्यों कहा जा सकता है?
    3. भारत देश का मूल मंत्र क्या है?
    4. भारत को सोने की चिड़िया' की संज्ञा क्यों दी गई?
    5. गद्यांश से कोई दो योजक शब्द प्रयुक्त शब्दों का चयन कीजिए।
  2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए:-
    ओलंपिक खेलों का जन्म ईसा से 776 वर्ष पूर्व यूनान के ओलंपिया नामक स्थान में हुआ था। ओलंपिक खेलों का आयोजन चार-चार वर्ष के अन्तर पर यूनान में होता था। सन् 776 ईसा पूर्व से सन् 398 तक जून-जुलाई में इन खेलों का आयोजन होता रहा। प्रारम्भ में केवल 200 गज की दौड़ होती थी। बाद में चलकर कुश्ती, मुक्केबाजी, रथों की दौड़, शारीरिक व्यायाम, कूद-फांद और भाला फेंकना आदि खेलों को भी ओलम्पिक खेलों में सम्मिलित किया गया। ओलम्पिक खेलों का संचालन एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति करती है। आधुनिक युग की ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 1896 ई. में यूनान के शहर एथेंस में हुई जिसमें कुल आठ देशों ने भाग लिया था। ओलंपिक प्रतियोगिता के आयोजन द्वारा सारे देश एक-दूसरे के निकट आते हैं। विश्व-बन्धुत्व कायम करने में इनका विशेष योगदान है।
    1. ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों के अन्तर पर होता है?
      (क) 2-2 वर्ष के
      (ख) 4-4 वर्ष के
      (ग) 5-5 वर्ष के
      (घ) 6-6 वर्ष के
    2. ओलम्पिक खेलों का संचालन कौन करता है?
      (क) खेल समिति द्वारा
      (ख) स्टेडियम द्वारा
      (ग) अन्तर्राष्ट्रीय समिति द्वारा
      (घ) ओलम्पिक समिति द्वारा
    3. ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का किसमें विशेष योगदान है?
      (क) सद्भावना बढ़ाने में
      (ख) प्रेम की भावना को बढ़ाने में
      (ग) धन को बढ़ाने में
      (घ) विश्व-बन्धुत्व कायम करने में
    4. प्राचीन समय में ओलम्पिक खेलों का जन्म किस स्थान पर हुआ?
      (क) यूनान के एथेंस
      (ख) ओलंपिया
      (ग) रोम में
      (घ) रूस में
    5. आधुनिक युग की ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता 1896 ई. में कुल कितने देशों ने भाग लिया था?
      (क) पाँच देशों ने
      (ख) छ: देशों ने
      (ग) सात देशों ने
      (घ) आठ देशों ने
CBSE Worksheet 01
अपठित गद्यांश

Solution
    1. मेरा प्यारा भारत देश।
    2. भारत को संसार का सिरमौर कहा गया है क्योंकि भारत देश में विश्व के सभी देशों से अधिक विशेषताएँ हैं।
    3. भारत देश का मूल मंत्र 'त्याग' अर्थात् दूसरों के लिए जीना है।
    4. भारत की अपार संपदा के कारण भारत को सोने की चिड़िया' की संज्ञा दी जाती है।
    5. ऋषि-मुनियों, धन-संपदा
  1. i. (ख), ii. (ग), iii. (घ), iv. (ख), v. (घ)

Comments

Popular posts from this blog

Microorganisms Friend And Foe - Worksheets

The Fight - Worksheets

Visualising Solid Shapes - Solutions 1