भारत की खोज तनाव - Worksheets

CBSE Worksheet 01
तनाव

  1. भारत छोडो आंदोलन किस वर्ष में आरम्भ हुआ?
  2. कांग्रेस कमेटी ने किसके सामने अपनी अपील पेश की?
  3. कांग्रेस के सभापति कौन थे? तनाव पाठ के आधार पर बताइये।
  4. भारत छोड़ो प्रस्ताव रखने का कारण स्पष्ट कीजिए। तनाव पाठ के आधार प[पर बताइये।
  5. कांग्रेस-सभापति और गाँधीजी ने प्रस्ताव के बारे में क्या निर्णय लिया? तनाव पाठ के आधार पर बताइए।
  6. भारतियों ने अपने आवेदन प्रस्ताव में अंग्रेजों से क्या अपील की थी? तनाव पाठ के आधार पर बताइये।
  7. कांग्रेस कमेटी ने भारत में अंतरिम सरकार बनाने का सुझाव कर दिया और संयुक्त राष्ट्र और ब्रिटेन से क्या अपील की?
  8. वर्ष 1942 में आरंभ के महीनों में भारत में तनाव का माहौल क्यों बना हुआ था?
CBSE Worksheet 01
तनाव

Solution
  1. भारत छोडो आंदोलन वर्ष 1942 में आरम्भ हुआ।
  2. ब्रिटेन तथा संयुक्त राष्ट्र के सामने कांग्रेस ने अपनी अपील पेश की।
  3. कांग्रेस के सभापती 'मौलाना अबुल कलाम' थे।
  4. भारत छोड़ो प्रस्ताव रखने का यह कारण था कि भारतीय अंग्रेजों के अत्याचारों से पीड़ित थे। भारतीय जनता में अंग्रेजों के विरुद्ध आक्रोश था। इस प्रस्ताव में जनता से यह अपील की गई थी कि अब अंग्रेजों को भारत छोड़ देना चाहिए। इसमें पुरुषों ने ही नहीं, बल्कि स्त्रियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
  5. उस समय कंग्रेस के सभापति मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। उन्होंने और गाँधीजी ने एकमत होकर यह निर्णय लिया कि उनका अगला कदम ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि वायसराय से मुलाकात करना और खास संयुक्त राष्ट्रों के मुख्याधिकारियों से एक सम्मानपूर्ण समझौते के लिए अपील करना है और अब जन-आंदोलन भी होकर ही रहेगा।
  6. यह एक लम्बा और  प्रस्ताव था। इस प्रस्ताव में अंतरिम सरकार बनाने का आवेदन था, जिसमे भारत के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व  हो सके। इसमें मित्र शक्तियों के सहयोग से भारत की सुरक्षा और अपने सारे हथियारबंद और अहिंसक शक्तियों के साथ बाहरी आक्रमण को रोकने का प्रस्ताव भी था।
  7. कांग्रेस कमेटी ने 7 और 8 अगस्त, 1942 को बैठक कर भारत छोडो प्रस्ताव पर विचार और बहस की। इसमें स्पष्ट किया गया था कि अब अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए विवश करना होगा। इसी दिन इस प्रस्ताव को पारित करते समय ही इस प्रस्ताव में अंतरिम सरकार बनाने का भी सुझाव दिया गया था। ऐसी अंतरिम सरकार जिसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हो। कांग्रेस कमेटी ने भारत एवं संसार के सभी देशों की आजादी के लिए ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र से अपील की तथा गाँधीजी के नेतृत्व में एक अहिंसक जन-आंदोलन शुरू करने की मांग भी की।
  8. वर्ष 1942 के आरंभ के महीनों में तनाव का माहौल इसलिए बना हुआ था क्योंकि युद्ध का समय नजदीक आता जा रहा था। द्वितीय विश्व युद्ध चल रहा था। ऐसे माहौल में भारत के शहरों पर हवाई हमलों की संभावना बढ़ गई थी। इनका परिणाम क्या होगा, क्या भारत और इंग्लैंड के संबंधों में दूरी बढ़ जाएगी, आदि प्रश्न तनाव का वातावरण बना रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

Microorganisms Friend And Foe - Worksheets

The Fight - Worksheets

Visualising Solid Shapes - Solutions 1