मुहावरे और लोकोक्तियाँ - Worksheets

CBSE Worksheet 01
मुहावरे और लोकोक्तियाँ

  1. आकाश पाताल एक करना - मुहावरे का उचित अर्थ चुनो।
    1. कम परिश्रम करना
    2. हँसकर परिश्रम करना
    3. जाकर परिश्रम करना
    4. बहुत परिश्रम करना
  2. दो दिन का मेहमान - मुहावरे का उचित अर्थ चुनो।
    1. जीवन की लाचारी
    2. जीवन पाना
    3. मृत्यु के निकट होना/ बहुत कम समय के लिए होना 
    4. निकट जाना
  3. उल्लू बनाना - मुहावरे का उचित अर्थ चुनो।
    1. विवेकी बनाना
    2. बुद्धिमान बनाना
    3. अविवेकी बनाना
    4. मूर्ख बनाना
  4. इतने अच्छे नृत्य को देखकर जब दर्शकों ने तालियाँ न बजाई तो मुझे लगा .....?
    1. मान न मान मैं तेरा मेहमान
    2. हाथ कंगन को आरसी क्या
    3. अधजल गगरी छलकत जाय
    4. बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद
  5. गिरगिट की तरह रंग बदलना - मुहावरे का उचित अर्थ चुनो।
    1. खिलोने वाला
    2. रंग बदलना
    3. गिरगिट होना
    4. अवसरवादी होना
  6. हाथ मलना मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
  7. मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग करें।
    आग में घी डालना
  8. मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग करें।
    ईद का चाँद होना
  9. घड़ों पानी पड़ना मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
  10. मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य प्रयोग करें।
    न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी
CBSE Worksheet 01
मुहावरे और लोकोक्तियाँ

Solution
  1. (d) बहुत परिश्रम करना
    Explanation: वाक्य-संजीवनी बूटी खोजने के लिए हनुमानजी ने आकाश पाताल एक कर दिया। 
  2. (c) मृत्यु के निकट होना/ बहुत कम समय के लिए होना 
    Explanation: वाक्य- रोगग्रस्त जीवनलाल दो दिन के मेहमान हैं। 
  3. (d) मूर्ख बनाना
    Explanation: वाक्य-मुकेश हमेशा सबको उल्लू बनाता रहता है। 
  4. (d) बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद
    Explanation: बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद
  5. (d) अवसरवादी होना
    Explanation: वाक्य-नेता अपने फायदे के लिए गिरगिट की तरह रंग बदल लेते हैं। 
  6. हाथ मलना - (पछताना) स्टेशन पर लेट पहुँचने पर हमारी ट्रेन निकल चुकी थी और हम हाथ मलते ही रह गए।
  7. आग में घी डालना - (क्रोध को भड़काना) तुम्हारी बातों ने तो मीरा और राधा की लड़ाई बढ़ा कर आग में घी का काम किया।
  8. ईद का चाँद होना - (बहुत दिनों बाद दिखना) अरे मित्र! कहाँ रहे इतने दिन? तुम तो ईद का चाँद हो गए हो।
  9. घड़ों पानी पड़ना - (बेहद लज्जित होना) फेल हो जाने पर राहुल पर घड़ों पानी पड़ गया।
  10. न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी - (झगड़े की जड़ ही नष्ट कर देना) अगर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा इस पेड़ को ही लेकर है तो इसे काट डालो या बेच दो, न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी।

Comments

Popular posts from this blog

Microorganisms Friend And Foe - Worksheets

The Fight - Worksheets

Visualising Solid Shapes - Solutions 1