भारत की खोज तलाश - Worksheets

CBSE Worksheet 01
तलाश

  1. भारतीय संस्कृति की क्या विशेषता है?
  2. प्राचीन भारत की क्या विशेषता थी? तलाश पाठ के आधार पर बताइए।
  3. जब रचनात्मक प्रवृति क्षीण होती है तब कौन-सी प्रवृति उसकी जगह ले लेती है?
  4. नेहरू जी ने भारत की तलाश क्यों करनी चाही?
  5. नेहरू जी ने सिंधु घाटी की सभ्यता को आश्चर्यजनक क्यों कहा हैं ?
  6. नेहरू जी भारत को किस दृष्टि से देखते थे और क्यों ?
  7. उस समय भारत में जनजीवन की क्या स्थिति थी ?
  8. सिंधु घाटी में स्थित मोहनजोदड़ो के एक नगर की क्या विशेषता थी? (अहमदनगर का किला)
CBSE Worksheet 01
तलाश

Solution
  1. भारतीय संस्कृति की यह विशेषता है कि प्राचीन व नवीन में सामंजस्य स्थापित कर, पुराने को बनाए रखने व नए विचारों को आत्मसात करने का सामर्थ्य होना।
  2. प्राचीन भारत अपने आप में एक दुनिया थी, एक संस्कृति और सभ्यता थी, जिसने तमाम चीजें को आकार दिया था।
  3. रचनात्मक प्रवृति की जगह अनुकरण करने की प्रवृति ले लेती है।
  4. नेहरू जी को बहुत कुछ ऐसा देखने को मिला जिनमें भारत के वास्तविक मूल्यों की झलक नहीं मिलती थी इसलिए उन्होंने भारत की तलाश करके पुनः भारत के विशेष मूल्यों को जनता के सामने लाना चाहा।
  5. नेहरू जी ने सिंधु घाटी की सभ्यता को आश्चर्यजनक इसलिए कहा है क्योंकि यह सभ्यता एवं संस्कृति पाँच-छह हज़ार या उससे भी अधिक समय तक परिवर्तनशील रहकर भी विकासशील रही और यह निरंतर कायम रही।
  6. नेहरू जी भारत को एक आलोचक की दृष्टि से देखते थे। वे एक ऐसे आलोचक थे जो वर्तमान को देखते थे पर अतीत के बहुत-से अवशेषों को नापसंद करते थे। वे ऐसा इसलिए करते थे जिससे वे अतीत के सकारा त्मक  एवं नकारात्मक दोनों पक्षों का अवलोकन कर सकें।
  7. उस समय भारत में चारों ओर घोर गरीबी व्याप्त थी। ग्रामीणों तथा निम्न-मध्यवर्गीय लोगों की दशा बहुत खराब थी। अंग्रेज़ों के भय एवं दबाव में लोगों को जीना पड़ रहा था। मध्यम वर्ग आधुनिकता को अपनाने की ओर कदम बढ़ा चुका था।
  8. सिंधु घाटी में स्थित मोहनजोदड़ो के एक नगर की यह विशेषता थी कि पाँच हजार वर्ष पूर्व निर्मित होने पर भी यहाँ की सभ्यता पूर्णतः विकसित थी और यही आधुनिक सभ्यता का आधार भी। यहाँ की संस्कृति व सभ्यता निरंतर परिवर्तनशील व विकासमान रही। फ़ारस, मित्र, ग्रीस, चीन, अरब, मध्य एशिया एवं भू-मध्य सागर के लोगों से यहाँ के लोगों का निकट संबंध होने पर भी, इस संस्कृति व सभ्यता को कोई हिला नहीं पाया।

Comments

Popular posts from this blog

Microorganisms Friend And Foe - Worksheets

The Fight - Worksheets

Visualising Solid Shapes - Solutions 1