वाक्य के प्रकार - Worksheets

CBSE Worksheet 01
वाक्य के प्रकार

  1. “ एक दिन आँधी आई और कई पेड़ गिर गये “ यह वाक्य उदाहरण है -
    1. सरल वाक्य
    2. मिश्रित वाक्य
    3. प्रश्नवाचक वाक्य
    4. संयुक्त वाक्य
  2. फिल्म बहुत अच्छी थी और उसके गाने भी मधुर थे - यह वाक्य उदाहरण है -
    1. संयुक्त वाक्य
    2. मिश्रित वाक्य
    3. प्रश्न वाक्य
    4. सरल वाक्य
  3. जब वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य व दूसरा आश्रित उपवाक्य है तो वो वाक्य है -
    1. सरल
    2. मिश्रित
    3. संयुक्त
    4. निषेधात्मक
  4. नौकरानी कपड़े धोती है - यह वाक्य उदाहरण है -
    1. सरल वाक्य
    2. संयुक्त वाक्य
    3. मिश्रित वाक्य
    4. विषेध वाक्य
  5. “ जब मैं पढ़ रहा था तब वह भी पढ़ रहा था “ इस वाक्य की रचना चुनें -
    1. कठिन वाक्य
    2. मिश्रित वाक्य
    3. सरल वाक्य
    4. संयुक्त वाक्य
  6. अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बताइए-
    1. काश, अश्विनी का फोन आ जाए।
    2. आप कुछ देर प्रतीक्षा कीजिए।
  7. अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बताइए-
    1. सूर्य पश्चिम में अस्त होता है।
    2. मैं यह काम नहीं कर सकता।
  8. अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बताइए-
    1. मैं आगरा नहीं जा सका।
    2. तरुण शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ता है।
  9. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद बताइए-
    1. छि! कितनी गंदी बात है।
    2. क्या तुम मेरे साथ स्कूल चलोगे?
  10. अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बताइए-
    1. वाह, तुम भी आए हो।
    2. क्या हुआ, साक्षी क्यों रो रही थी?
CBSE Worksheet 01
वाक्य के प्रकार

Solution
  1. (d) संयुक्त वाक्य Explanation: संयुक्त वाक्य -योजक और शब्द का प्रयोग है । 
  2. (a) संयुक्त वाक्य Explanation: संयुक्त वाक्य- दो स्वतंत्र वाक्य जो और से जुड़े है। 
  3. (b) मिश्रित Explanation: मिश्रित
  4. (a) सरल वाक्य Explanation: सरल वाक्य- उद्देश्य-नौकरानी
    विधेय- कपड़े धोती  है। 
  5. (b) मिश्रित वाक्य Explanation: मिश्रित वाक्य- प्रधान वाक्य और आश्रित उपवाक्य 
    1. इच्छात्मक वाक्य
    2. आदेशात्मक वाक्य
    1. विधानवाचक वाक्य
    2. निषेधवाचक वाक्य
    1. निषेधात्मक वाक्य
    2. विधानवाचक वाक्य
    1. विस्मयदिवाचक वाक्य
    2. प्रश्नवाचक वाक्य
    1. विस्मयादिबोधक वाक्य
    2. प्रश्नवाचक वाक्य

Comments

Popular posts from this blog

Microorganisms Friend And Foe - Worksheets

The Fight - Worksheets

Visualising Solid Shapes - Solutions 1